Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

साइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

साइकिल ₹1,700 में बेचने वाले आरोपी ने अपराध स्वीकार किया

नारायणपुर:- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भरंडा पवन ठाकुर के नेतृत्व में थाना भरंडा पुलिस द्वारा साइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोलियामाटा, थाना भरंडा, जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी शेषपाल मंडावी, निवासी कोलियामाटा ने दिनांक 08.10.2026 को थाना भरंडा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की कि उसकी साइकिल दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना भरंडा में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेही गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसकी पतासाजी की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइकिल चोरी करना तथा उसे नारायणपुर के पास कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति को ₹1,700 में बेचना स्वीकार किया। आरोपी ने बिक्री की राशि में से ₹350 खर्च करना बताया। आरोपी के कथन के आधार पर ₹350 की राशि गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर विधिवत जप्त की गई।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अन्य आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति का लिया जायजा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के सामने ग्रामीणों ने रखीं वर्षों पुरानी समस्याएं

नियत नेलनार के विकास फंड पर उठे सवाल, रायनार ग्राम सभा में सड़क-पुलिया की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश रेंगाबेड़ा से नूलवट्टी तक पगडंडी के

आदेर बाजार में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज, सरपंच गणेश कोर्राम ने कलेक्टर से की जल्द कार्रवाई की अपील

बाजार में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ट्रांसफार्मर जरूरी, आदेर पंचायत एवं आश्रित गांवों में बिजली व्यवस्था सुधारने की भी उठाई मांग  

सेवा संकल्प अभियान: नलकूप खनन से ग्रामीणों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

ग्राम परपा (कुतुल) के नयापारा में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में पहल नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से कुष्ठ रोगी को मिला नया जीवन

सात बार नदी पार कर दुर्गम पहाड़ों और जंगलों से होते हुए तुमेरादी पहुँची स्वास्थ्य टीम, सन्नो बाई का शुरू हुआ उपचार नारायणपुर, सेवा संकल्प

PM-JANMAN मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जनजातीय परिवारों का सहारा

नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड में 315 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 7,093 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार एवं जांच का लाभ लाभान्वितों में 6,944 विशेष