Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

सेवा संकल्प अभियान के तहत ओरछा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 271 हितग्राही हुए लाभान्वित

विभिन्न विभागों ने योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान कर वितरित किए प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी

नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अक्टूबर को ओरछा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के साथ प्रमाण-पत्र, स्वीकृति पत्र एवं विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 271 हितग्राही लाभान्वित हुए।

शिविर में 03 आयुष्मान कार्ड, 43 श्रम कार्ड, 56 राशन कार्ड, 12 आय प्रमाण-पत्र, 04 जाति प्रमाण-पत्र एवं 06 निवास प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 78 हितग्राहियों, मत्स्य विभाग द्वारा 03, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 45 तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 21 हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ दिया गया।
शिविर के दौरान नमो सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रायोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत की, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हुई।
सेवा सेतु शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए

आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष नरेश कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू उसेंडी, जनपद सदस्य रमेश हिचामी, सरपंच ग्राम पंचायत ओरछा अमित मांझी, सुखराम पोडियाम, सरपंच जाटलूर सुनील कुमार गोटा, जनपद सीईओ अहमद अमित भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति का लिया जायजा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के सामने ग्रामीणों ने रखीं वर्षों पुरानी समस्याएं

नियत नेलनार के विकास फंड पर उठे सवाल, रायनार ग्राम सभा में सड़क-पुलिया की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश रेंगाबेड़ा से नूलवट्टी तक पगडंडी के

आदेर बाजार में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज, सरपंच गणेश कोर्राम ने कलेक्टर से की जल्द कार्रवाई की अपील

बाजार में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ट्रांसफार्मर जरूरी, आदेर पंचायत एवं आश्रित गांवों में बिजली व्यवस्था सुधारने की भी उठाई मांग  

सेवा संकल्प अभियान: नलकूप खनन से ग्रामीणों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

ग्राम परपा (कुतुल) के नयापारा में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में पहल नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से कुष्ठ रोगी को मिला नया जीवन

सात बार नदी पार कर दुर्गम पहाड़ों और जंगलों से होते हुए तुमेरादी पहुँची स्वास्थ्य टीम, सन्नो बाई का शुरू हुआ उपचार नारायणपुर, सेवा संकल्प

PM-JANMAN मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जनजातीय परिवारों का सहारा

नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड में 315 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 7,093 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार एवं जांच का लाभ लाभान्वितों में 6,944 विशेष