Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल संरक्षकों पर गिरी गाज

नारायणपुर– पंजीयक सहायक पंजीयन फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग द्वारा 18 नवंबर को नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षक राजेश दीवान,बृजमोहन देवांगन और निर्वाचन अधिकारी अविनाश देवांगन को आदेश जारी कर लिखा कि अपील लंबित होते हुए संघ में चुनाव संभव नहीं है और अपील पर अंतिम निर्णय आने तक मनीष राठौर ही अध्यक्ष रहेंगे। इस आदेश के जारी होने के बाद भी संघ के संरक्षक राजेश दीवान,बृजमोहन देवांगन और निर्वाचन अधिकारी अविनाश देवांगन सहायक पंजीयक के आदेश को नकारते हुए चुनावी प्रक्रिया पर आगे बढ़ गए।

इसके बाद वर्तमान पदाधिकारियों ने 19 नवंबर को संरक्षकों द्वारा पूर्व अध्यक्ष किशोर आर्य पूर्व सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता और पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश पिंचा को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने का प्रयास करने, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण हुए बिना जबरदस्ती चुनाव की अधिसूचना जारी करने,संघ की एकता व अखंडता प्रभावित करने के लिए अलग से बैठक बुलाकर गुटबाजी को बढ़ावा देने एवं संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हुए संघ की गरिमा के अनुरूप कार्य नहीं करने की लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष मनीष राठौर ने नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षकों को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया। जिसका अनुमोदन 5 दिसंबर को होने वाले आमसभा में किया जाएगा।

नारायणपुर मालक परिवहन, निर्वाचन अधिकारी, चुनावी प्रक्रिया, पद मुक्त

 

पद के लालच में कर रहे प्राधिकारी के आदेश की अवहेलना-अध्यक्ष

नारायणपुर मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष मनीष राठौर ने कहा कि अपने पसंदीदा व्यक्ति को कुर्सी में बिठाने के लिए संरक्षकों द्वारा सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग के आदेश की अवमानना की जा रही है। सहायक पंजीयक ने ही नारायणपुर मालक परिवहन संघ को पंजीयन क्रमांक 1753 जारी किया है और संघ से संबंधित हर प्रकार के विवाद का निर्णय फर्म एवं सोसाइटी द्वारा ही किया जाता है। संरक्षकों के संघ विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए हमने उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। जल्द ही नए संरक्षकों के नाम की घोषणा की जायेगी।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल संरक्षकों पर गिरी गाज

नारायणपुर– पंजीयक सहायक पंजीयन फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग द्वारा 18 नवंबर को नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षक राजेश दीवान,बृजमोहन देवांगन और निर्वाचन अधिकारी

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ में चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं, बस्तर संभाग ने 18 नवंबर को लिखित

रावघाट खदान परिवहन भाड़ा ₹707 से बढ़ाकर ₹910 प्रति टन करने की मांग

समितियों ने मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा वास्तविक आय-व्यय का ब्यौरा नारायणपुर/रावघाट। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रावघाट खदान में कार्यरत स्थानीय वाहन मालिक और श्रमिक

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी से पहले लीक हुई थी सूचना! नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

नारायणपुर:- कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार चल रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी

पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने संरक्षकों ने की चुनाव की घोषणा- राठौर

मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष ने संरक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ के कार्यालय में 24 अक्टूबर को कार्यकारिणी सदस्यों की