Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

बाइक चोरी के मामले में सोनपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

काम की तलाश में मिले व्यक्ति ने मौका पाकर चुराई बाइक, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

नारायणपुर:- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सोनपुर संजय टोप्पो के नेतृत्व में थाना सोनपुर पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रामू राम नूरेटी, पिता स्व. लक्ष्मीनाथ नूरेटी, निवासी टोंडेपारा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी की बाइक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सोनपुर में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि प्रार्थी एवं उसके साथी नारायणपुर के बखरूपारा बाजार में सामान खरीदने गए थे, जहां उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को अकेला बताते हुए काम की तलाश में होने की बात कही। उसकी स्थिति को देखते हुए प्रार्थी एवं उसके साथी उसे अपने साथ ढोंडरीबेड़ा रोड पर चल रहे कार्यस्थल पर काम के लिए ले गए।

आरोपी वहां एक दिन रुका। अगले दिन दोपहर में जब उसे पानी लेने के लिए कैंप के नजदीक स्थित झोपड़ी में भेजा गया, तब उसने प्रार्थी के बैग से बाइक की चाबी निकाल ली और बिना किसी को बताए तथा बिना अनुमति के बाइक लेकर फरार हो गया। वापस लौटने पर बाइक नहीं मिलने पर प्रार्थी ने थाना सोनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सोनपुर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर आरोपी की पतासाजी की गई। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव के अंतर्गत ग्राम टोंडेपारा में संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी रामू राम नूरेटी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को दिनांक 08.10.2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति का लिया जायजा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के सामने ग्रामीणों ने रखीं वर्षों पुरानी समस्याएं

नियत नेलनार के विकास फंड पर उठे सवाल, रायनार ग्राम सभा में सड़क-पुलिया की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश रेंगाबेड़ा से नूलवट्टी तक पगडंडी के

आदेर बाजार में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज, सरपंच गणेश कोर्राम ने कलेक्टर से की जल्द कार्रवाई की अपील

बाजार में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ट्रांसफार्मर जरूरी, आदेर पंचायत एवं आश्रित गांवों में बिजली व्यवस्था सुधारने की भी उठाई मांग  

सेवा संकल्प अभियान: नलकूप खनन से ग्रामीणों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

ग्राम परपा (कुतुल) के नयापारा में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में पहल नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से कुष्ठ रोगी को मिला नया जीवन

सात बार नदी पार कर दुर्गम पहाड़ों और जंगलों से होते हुए तुमेरादी पहुँची स्वास्थ्य टीम, सन्नो बाई का शुरू हुआ उपचार नारायणपुर, सेवा संकल्प

PM-JANMAN मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जनजातीय परिवारों का सहारा

नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड में 315 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 7,093 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार एवं जांच का लाभ लाभान्वितों में 6,944 विशेष