Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति का लिया जायजा

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

नारायणपुर, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत सुलेंगा, गुरिया एवं भरण्डा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों सहित प्राथमिक शाला टेमरुगांव का निरीक्षण कर कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों को सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए आवश्यक है कि स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूर्ण हो तथा हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्माण में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बालिका शौचालयों के निर्माण से विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित सेवाएं बेहतर वातावरण में मिल सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने प्राथमिक शाला टेमरुगांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों में नियोजित श्रमिकों की ऑनलाइन आधार आधारित मस्टररोल प्रविष्टियों का भी मौके पर परीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति एवं मस्टररोल में दर्ज जानकारी की जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रविष्टियां समय पर एवं सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से संबंधित अभिलेखों का पारदर्शी एवं व्यवस्थित संधारण आवश्यक है, ताकि कार्यों की निगरानी और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ चित्रकांत चाली ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी कार्यों की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण करते हुए उनकी गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक समय पर पहुंचाना तथा गांवों में आवश्यक अधोसंरचना सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर गुरमीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल संरक्षकों पर गिरी गाज

नारायणपुर– पंजीयक सहायक पंजीयन फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग द्वारा 18 नवंबर को नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षक राजेश दीवान,बृजमोहन देवांगन और निर्वाचन अधिकारी

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ में चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं, बस्तर संभाग ने 18 नवंबर को लिखित

रावघाट खदान परिवहन भाड़ा ₹707 से बढ़ाकर ₹910 प्रति टन करने की मांग

समितियों ने मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा वास्तविक आय-व्यय का ब्यौरा नारायणपुर/रावघाट। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रावघाट खदान में कार्यरत स्थानीय वाहन मालिक और श्रमिक

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी से पहले लीक हुई थी सूचना! नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

नारायणपुर:- कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार चल रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी