Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण करने पर दिया जोर

नारायणपुर, जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करे।
बैठक में कलेक्टर ने जनमन योजना एवं बस्तर मुन्ने से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना है। इसलिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उनकी गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिले में संचालित स्कूलों, आश्रमों एवं छात्रावासों के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विकास जरूरी है। इसी क्रम में जिले के आश्रम एवं छात्रावासों में स्वीकृत शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माणाधीन भवनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने तथा एक माह के भीतर निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए।
विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनाने पर जोर

सीएम हेल्पलाइन, जिला कार्यालय, समय-सीमा की बैठक
समय-सीमा की बैठक

बैठक में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनाने की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र स्कूली छात्र-छात्राओं के आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार किए जाएं, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने दस्तावेज निर्माण से संबंधित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के आवेदन पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सोहेल हेल्थ कार्ड बनाने के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा
कलेक्टर ने जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, विधवा पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें तथा हितग्राहियों से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करें।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को शासकीय सहायता प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग पंजीयन, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं हितग्राहियों को लाभ दिलाने के कार्यों में समन्वय बनाकर काम करें।
सेवानिवृत्ति पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण करें
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिले के शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्ति एवं पेंशन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके देय स्वत्वों एवं पेंशन संबंधी सुविधाओं के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं को समय रहते पूरा करें तथा प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।
सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की समीक्षा
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर ने भी विभागवार सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों की स्थिति का परीक्षण कर उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों के निराकरण में विभागीय समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करें और अपने-अपने विभागों के लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, विकास कार्यों की समयबद्ध पूर्णता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

जीवंत पुस्तकालय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में 122 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने और विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर नारायणपुर, कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन

सेवा संकल्प अभियान: सुरक्षा शिविर से शिक्षा के केंद्र तक

पूर्व सुरक्षा शिविर परिसर में 110 बच्चे ले रहे शिक्षा और आवास की सुविधा, DMF से खेल मैदान, AI लैब एवं पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव

सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण करने पर दिया जोर नारायणपुर, जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज कलेक्टर नम्रता जैन की

सोलर ड्यूल पंप से दूरस्थ गांवों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, ग्रामीणों को मिली राहत

371 ग्रामों एवं पारा-टोलों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की पहल नारायणपुर, जिले के दूरस्थ वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने

बखरूपारा साप्ताहिक बाजार में चलाया गया जनजागरूकता अभियान

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी, नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ नारायणपुर, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज