Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

बदहाल सड़क पर फिर आंदोलन की चेतावनी

 

नारायणपुर। अंतागढ़–नारायणपुर सड़क की बदहाली और यात्री बस सेवा बंद होने से परेशान जनता की आवाज उठाने के बाद बस सेवा बहाल हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा नरेन्द्र नाग ने इसे जनता के संघर्ष का सकारात्मक परिणाम बताते हुए जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब ज्ञापन और आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आ सकता है, तो जनता को महीनों तक परेशान क्यों होने दिया गया?
नरेन्द्र नाग ने कहा कि अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग पर भारी माइंस वाहनों के आवागमन के बीच सड़क की हालत लगातार खराब होती रही। गड्ढों, धूल और कीचड़ से आम नागरिक परेशान होते रहे, यात्री बसें प्रभावित रहीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समय रहते स्थायी समाधान नहीं कर पाए। आखिर जनता की मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करना किसकी जिम्मेदारी है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहासड़क की स्थिति सुधरने तक भारी माइंस वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाए।
भारी वाहनों से सड़क को हुए नुकसान का तकनीकी सर्वे कराया जाए।
सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
नरेन्द्र नाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बस सेवा बहाल होने के बाद भी सड़क की समस्या को नजरअंदाज नहीं करेगी। जनता को राहत देना प्रशासन का एहसान नहीं, उसकी जिम्मेदारी है। यदि सड़क की मरम्मत और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आम आदमी पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगी।

नरेन्द्र नाग
प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा
आम आदमी पार्टी नारायणपुर छत्तीसगढ़

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सोलर ड्यूल पंप से दूरस्थ गांवों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, ग्रामीणों को मिली राहत

371 ग्रामों एवं पारा-टोलों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की पहल नारायणपुर, जिले के दूरस्थ वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने

बखरूपारा साप्ताहिक बाजार में चलाया गया जनजागरूकता अभियान

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी, नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ नारायणपुर, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज

संघर्ष से सफलता तक: गुपचुप और ऑमलेट की दुकान से खिलेश्वरी सहारे बनीं ‘लखपति दीदी’

बिहान योजना से मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, मेहनत और लगन से परिवार की आर्थिक स्थिति को बनाया मजबूत नारायणपुर, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से

सेवा संकल्प अभियान: डेयरी व्यवसाय बना आत्मनिर्भरता का माध्यम

रैनू राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित कर किसानों

130 मतदान केंद्रों के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, छूटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी नारायणपुर, भारत निर्वाचन आयोग के