Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

सेवा संकल्प अभियान: डेयरी व्यवसाय बना आत्मनिर्भरता का माध्यम

रैनू राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित कर किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य शासन की योजनाएं सार्थक परिणाम दे रही हैं। जिला नारायणपुर के ग्राम रेगांवड निवासी रैनू राम सलाम ने डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ लेकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।

रैनू राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को लगातार तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री रैनू राम सलाम को राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत दो दुग्धारू गायों की डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए 93 हजार 240 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। विभागीय अमले के सतत मार्गदर्शन, आधुनिक पशुपालन तकनीकों तथा बेहतर प्रबंधन के माध्यम से उन्होंने अपने डेयरी व्यवसाय का सफल संचालन प्रारंभ किया। वर्तमान में उनकी डेयरी इकाई में चार दुग्धारू गायें हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 20 से 25 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। नियमित टीकाकरण, हरे चारे की व्यवस्था एवं नस्ल सुधार सेवाओं का लाभ लेकर उन्होंने दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। डेयरी व्यवसाय से उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपये से बढ़कर 25 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दूध के साथ-साथ वे दही एवं पनीर का उत्पादन भी कर रहे हैं, जिसकी स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है।
श्री रैनू राम सलाम ने बताया कि डेयरी व्यवसाय ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है तथा परिवार के पोषण स्तर में भी सुधार हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, जिला प्रशासन नारायणपुर तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिले में पशुपालन एवं डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक किसान एवं पशुपालक लाभान्वित होकर अपनी आजीविका को मजबूत बना सकें।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सोलर ड्यूल पंप से दूरस्थ गांवों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, ग्रामीणों को मिली राहत

371 ग्रामों एवं पारा-टोलों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की पहल नारायणपुर, जिले के दूरस्थ वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने

बखरूपारा साप्ताहिक बाजार में चलाया गया जनजागरूकता अभियान

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी, नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ नारायणपुर, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज

संघर्ष से सफलता तक: गुपचुप और ऑमलेट की दुकान से खिलेश्वरी सहारे बनीं ‘लखपति दीदी’

बिहान योजना से मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, मेहनत और लगन से परिवार की आर्थिक स्थिति को बनाया मजबूत नारायणपुर, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से

सेवा संकल्प अभियान: डेयरी व्यवसाय बना आत्मनिर्भरता का माध्यम

रैनू राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित कर किसानों

130 मतदान केंद्रों के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, छूटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी नारायणपुर, भारत निर्वाचन आयोग के