Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ में चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं, बस्तर संभाग ने 18 नवंबर को लिखित आदेश जारी कर अपील का अंतिम निराकरण होने तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि पूर्व अध्यक्ष किशोर आर्य द्वारा रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत अपील लंबित है, ऐसे में समानांतर चुनाव कराना उचित नहीं होगा। साथ ही आदेश में मनीष राठौर को संघ का अध्यक्ष बने रहने की बात कही गई है। गौरतलब है, कि संघ की कार्यकारिणी ने पूर्व अध्यक्ष किशोर आर्य, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता और पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश पिंचा की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया था। इसके बाद 13 नवंबर को संरक्षकों द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने से विवाद गहरा गया।

अपील लंबित, चुनाव पर रोक, नारायणपुर मालक परिवहन संघ में चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं, बस्तर संभाग ने 18 नवंबर को लिखित आदेश जारी कर अपील का अंतिम निराकरण होने तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विवाद की मुख्य वजह पूर्व पदाधिकारियों के कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन, सदस्यता शुल्क और ट्रांसपोर्टर के साथ किए गए अनुबंध का हिसाब सदस्यों के सामने नहीं रखे जाने को बताया जा रहा है। संघ के बैंक खाते में 53 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी गई है, जबकि सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि 59.52 लाख रुपये बताई गई है।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ में चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं, बस्तर संभाग ने 18 नवंबर को लिखित

रावघाट खदान परिवहन भाड़ा ₹707 से बढ़ाकर ₹910 प्रति टन करने की मांग

समितियों ने मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा वास्तविक आय-व्यय का ब्यौरा नारायणपुर/रावघाट। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रावघाट खदान में कार्यरत स्थानीय वाहन मालिक और श्रमिक

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी से पहले लीक हुई थी सूचना! नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

नारायणपुर:- कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार चल रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी

पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने संरक्षकों ने की चुनाव की घोषणा- राठौर

मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष ने संरक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ के कार्यालय में 24 अक्टूबर को कार्यकारिणी सदस्यों की

बिलासपुर को हराकर नारायणपुर अंडर-14 क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश

प्रियांश मानिकपुरी की नाबाद 71 रनों की पारी और यश कश्यप की गेंदबाजी ने दिलाई महत्वपूर्ण जीत नारायणपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14