Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी से पहले लीक हुई थी सूचना! नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

नारायणपुर:- कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार चल रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। साथ ही उस पर कुल 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं अब मामले में शोएब की कथित मदद और गिरफ्तारी की गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के 30 अक्टूबर को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

गिरफ्तारी की सूचना लीक होने का आरोप, नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे निलंबित

विनीत दुबे, नारायणपुर इंस्पेक्टर,25 करोड़ रुपये की रंगदारी

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 के मामले में निरीक्षक विनीत दुबे के संदिग्ध आचरण को निलंबन का आधार बनाया गया है। आरोप है कि फरार शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से बनाई गई योजना और गोपनीय जानकारी लीक हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खम्हारडीह इलाके में शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की योजना बनाई थी, लेकिन कार्रवाई से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया।

इसके बाद गोपनीय सूचना लीक होने को लेकर पुलिस विभाग में जांच शुरू हुई। इस मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) के आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब नारायणपुर थाना निरीक्षक विनीत दुबे पर हुई कार्रवाई से मामला एक बार फिर चर्चा में है।

शोएब ढेबर पर कुल 15 हजार रुपये का इनाम

दरअसल, शोएब ढेबर कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस तरह आरोपी की सूचना देने वाले के लिए कुल इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को घोषित इनाम की राशि दी जाएगी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जानिए क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। संदेश भेजने वाले ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही प्रार्थी, उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

शिकायत के बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त रूप से शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शोएब ढेबर को पकड़ा था। उसके कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन जब्त किए गए थे, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। बाद में पुलिस ने मामले में दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए अदालत का रुख किया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद से शोएब ढेबर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फिलहाल, फरार आरोपी शोएब ढेबर उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

रावघाट खदान परिवहन भाड़ा ₹707 से बढ़ाकर ₹910 प्रति टन करने की मांग

समितियों ने मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा वास्तविक आय-व्यय का ब्यौरा नारायणपुर/रावघाट। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रावघाट खदान में कार्यरत स्थानीय वाहन मालिक और श्रमिक

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी से पहले लीक हुई थी सूचना! नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

नारायणपुर:- कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार चल रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी

पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने संरक्षकों ने की चुनाव की घोषणा- राठौर

मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष ने संरक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ के कार्यालय में 24 अक्टूबर को कार्यकारिणी सदस्यों की

बिलासपुर को हराकर नारायणपुर अंडर-14 क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश

प्रियांश मानिकपुरी की नाबाद 71 रनों की पारी और यश कश्यप की गेंदबाजी ने दिलाई महत्वपूर्ण जीत नारायणपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14

तालाब खुदाई की मजदूरी के लिए तीन साल से भटक रहा ग्रामीण, ₹30 हजार भुगतान नहीं होने पर पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप

अबूझमाड़ के मलमेटा गांव का मामला, पंचायत सचिव के चक्कर काटने को मजबूर ग्रामीण; जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार नारायणपुर। जिले के ओरछा