Loading...
  • 🇮🇳 हिंदी
  • 🇮🇳 Telugu
  • 🇮🇳 English
LIVE TV

जिला सांख्यिकी अधिकारी मनोज परते निलंबित

नारायणपुर के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्ट अधिकारी पर गिरी गाज, 2 करोड़ से अधिक राशि गबन का लगा आरोप

स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारी को किया गया निलंबित,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ मनोज परते, जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद में वर्षों से थे काबिज

नारायणपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में CSR मद की राशि में 2 करोड़ 27 लाख 73 हजार रुपये की राशि के वित्तीय रिकॉर्ड में बड़ा अंतर सामने आने से हड़कंप मच गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग जगदलपुर महेश सांडिया ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला कोल इंडिया की ओर से CSR मद में उपलब्ध कराई गई राशि से जुड़ा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह अंतर सामने आया। ऑडिट में खर्च से संबंधित लेजर, कैशबुक, बिल और वाउचर जैसे जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है, संबंधित अधिकारी पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे है पूर्व CM&HO के मिलीभगत होने के चलते कई फाइल अभी भी विभाग में दबी हुई है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में और भी कई वित्तीय अनियमितता उजागर होने की संभावना है उक्त भ्रष्ट अधिकारी द्वारा CSR, DMF, CGMSC एवं NHM शाखा के वित्तीय कार्यों को भी संपादित किया जाता था, जिसमें भी भ्रष्टाचार करने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित

विगत चार वित्तीय वर्षों के हिसाब में मिली बड़ी गड़बड़ी, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने जारी किया निलंबन आदेश

नारायणपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में सामने आई वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बस्तर संभाग, जगदलपुर के संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर में पदस्थ सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर के पत्र दिनांक 05 नवंबर 2026 के आधार पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक की अवधि में कुल 227.73 लाख रुपये (दो करोड़ सत्ताइस लाख तिहत्तर हजार रुपये) की राशि में अंतर पाए जाने का मामला सामने आया। आदेश में प्रथम दृष्टया गबन की आशंका व्यक्त की गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी को पहले कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही वित्तीय अभिलेख एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया और आदेश के पालन में भी अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

नारायणपुर, स्वास्थ्य विभाग, निलंबित, जिला सांख्यिकी अधिकारी मनोज परते

आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन प्रतीत होता है। इसी के मद्देनजर सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला कोंडागांव निर्धारित किया गया है। उन्हें सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। स्वास्थ्य विभाग में सामने आई इस बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबन की कार्रवाई से विभागीय में हड़कंप मच गई है। 2 करोड़ से अधिक गबन में पूर्व सीएमएचओ एवं डीपीएम की भी मिली भगत होने की आशंका जताई जा रही है जो कि जांच का विषय है।

cgwarta
Author: cgwarta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

रावघाट खदान परिवहन भाड़ा ₹707 से बढ़ाकर ₹910 प्रति टन करने की मांग

समितियों ने मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा वास्तविक आय-व्यय का ब्यौरा नारायणपुर/रावघाट। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की रावघाट खदान में कार्यरत स्थानीय वाहन मालिक और श्रमिक

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी से पहले लीक हुई थी सूचना! नारायणपुर इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

नारायणपुर:- कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार चल रहा है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी

पूर्व पदाधिकारियों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने संरक्षकों ने की चुनाव की घोषणा- राठौर

मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष ने संरक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप नारायणपुर– नारायणपुर मालक परिवहन संघ के कार्यालय में 24 अक्टूबर को कार्यकारिणी सदस्यों की

बिलासपुर को हराकर नारायणपुर अंडर-14 क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश

प्रियांश मानिकपुरी की नाबाद 71 रनों की पारी और यश कश्यप की गेंदबाजी ने दिलाई महत्वपूर्ण जीत नारायणपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14

तालाब खुदाई की मजदूरी के लिए तीन साल से भटक रहा ग्रामीण, ₹30 हजार भुगतान नहीं होने पर पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप

अबूझमाड़ के मलमेटा गांव का मामला, पंचायत सचिव के चक्कर काटने को मजबूर ग्रामीण; जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार नारायणपुर। जिले के ओरछा