ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

छत्तीसगढ़ ने हास्य और व्यंग्य के एक स्तंभ को खो दिया।

रायपुर,- 26 जून 2025 को हिंदी कविता जगत ने अपने हास्य और व्यंग्य के एक स्तंभ को खो दिया। प्रसिद्ध कवि, व्यंग्यकार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे अब हमारे बीच नहीं रहे,छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का एसीआई में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ है। लेकिन उनकी रचनाएं, मंचीय प्रस्तुतियाँ और जीवनदृष्टि हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन होने की पुष्टि की है। व्यक्तित्व और प्रारंभिक जीवन डॉ. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के बेमेतरा नामक स्थान में हुआ। पारंपरिक पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. दुबे ने आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपना पेशा बनाया, लेकिन शब्दों के इलाज से समाज को जो राहत उन्होंने दी, वह किसी औषधि से कम नहीं थी।

हास्य और व्यंग्य को अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन डॉ. दुबे जैसे कवियों ने इसे गंभीर साहित्यिक विधा बना दिया। उनकी कविताएं केवल हँसी नहीं देती थीं, वे भीतर झाँकने का मौका भी देती थीं। मंच पर उनका आत्मविश्वास, प्रस्तुति की शैली और चुनी हुई शब्दावली श्रोताओं को बाँध लेती थी।वे कई राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों का हिस्सा रहे, दूरदर्शन व अन्य चैनलों पर भी उन्होंने अपनी उपस्थिति से कविताओं को घर-घर पहुँचाया। हास्य में गंभीर बात कहने की जो कला उन्होंने विकसित की, वह उन्हें समकालीन कवियों से अलग करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, रायपुर प्रसिद्ध कवि डॉ सुरेंद्र दुबे की दिल का दौरा पढ़ने से हुई मौत

डॉ. दुबे को 2010 में भारत सरकार द्वारा देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री प्रदान किया गया। इससे पहले, 2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने पाँच पुस्तकें लिखीं, जो हास्य-व्यंग्य साहित्य में मील का पत्थर मानी जाती हैं। साहित्यिक योगदान की विरासत कविता केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समय का दस्तावेज़ भी होती है। डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपने व्यंग्य और हास्य से सामाजिक विसंगतियों, राजनीतिक हलचलों और मानवीय संवेदनाओं को छुआ। उन्होंने हमें सिखाया कि हँसी सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक क्रांति हो सकती है। कवियों की दुनिया को एक शून्य उनका निधन केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि कविता मंचों की गूंज को एक ठहराव देने जैसा है। वह आवाज़, जो मंच पर आते ही तालियों से स्वागत पाती थी, अब सदा के लिए मौन हो गई है।

  सोने और चांदी की कीमतों में उछाल: जानें ताजा दरें और बाजार का रुझान

डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन, प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन, पद्मश्री कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से हुआ निधन

पद्मश्री सुरेंद्र दुबे न सिर्फ छत्तीसगढ़ के ​कवि थे बल्कि वे एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े कवि के रूप में भी जाने जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही सुरेंद्र दुबे को हार्टअटैक आया था, जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र दुबे की निधन की खबर के बाद रायपुर कलेक्टर मेकाहारा के एसीआई सेंटर पहुंचे हैं। मंत्री ओपी चौधरी भी एसीआई सेंटर पहुंचे हैं।

पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का निधन, हास्य कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का निधन, रायपुर ब्रेकिंग कवि सुरेंद्र दुबे का निधन

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुःख जताते हुए कहा, सुरेन्द्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे, आज आंखें नम कर गए। छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। आपकी कविताएं सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ॐ शांति।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संतोष नाग

छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल। पाएँ हर छोटे-बड़े घटनाक्रम की तेज़, सटीक व तथ्यपूर्ण जानकारी। प्रधान संपादक संतोष नाग के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य है समाज को जागरूक बनाना विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button